G-KBRGW2NTQN कैबिनेट में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला – Devbhoomi Samvad

कैबिनेट में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला

देहारादून। कैबिनेट बैठक से उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा।
आपको बता दें पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *