G-KBRGW2NTQN युवा कांग्रेस नेता मकानलाल बेसिरियाल का निधन – Devbhoomi Samvad

युवा कांग्रेस नेता मकानलाल बेसिरियाल का निधन

 देहरादून।

टिहरी के घनसाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मकान लाल बेसीरियाल  का गुरुवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आस्मिक निधन से घनसाली क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के साथ ही क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों ने दुख जताया है।  कांग्रेस के युवा नेता मकान लाल बेसिरियाल का गुरुवार शाम लगभग चार बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह ग्राम भनेड़ी गांव के रहने वाले थे।  बताया जा रहा है कि वह  क्षेत्रों का दौरा कर आए थे और अपने  घर पर थे । इसी दौरान उन्हें ह्रदयाघात हुआ। परिजन उन्हें तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए जहाँ डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी, तीन लड़की और एक लड़के को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।  गौरतलब है कि मकान लाल बेसरियाल कांग्रेस के झुझारू युवा नेता थे, और आगामी विस चुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे और दिन, रात विस चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह वर्तमान में  कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष  के पद पर आसीन थे। वह पिछली बार घनसाली विधानसभा से विधायक का चुनाव लडे थे और मामूली अंतर से चुनाव में हार गए थे,और  2022 के विधानसभा की चुनावी तैयारियों में जुटे हुए थे । बेसिरियाल ने कोरोना काल मे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की दिनरात सहायता की थी। युवा बेसिरियाल के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों को गहरा आघात लगा है। बेसिरियाल के निधन पर कांग्रेस के प्रदेशमंत्री गीताराम जायसवाल ने कहा कि मकान लाल बेसिरियाल कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नेता थे, वह पार्टी के कर्मठ सिपाही थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *