G-KBRGW2NTQN फिर मिले 5 पर्यटकों के शव, किया रेस्क्यू – Devbhoomi Samvad

फिर मिले 5 पर्यटकों के शव, किया रेस्क्यू

बागेश्वर। जिले के सुंदरढूंगा ग्लेशियर से एसडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल के 5 पर्यटकों के शवों को रेस्क्यू कर लिया है। हालांकि स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। कपकोट ब्लॉक के सुंदरढूंगा ग्लेशियर में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई थी। मौसम खराब होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम में सुंदरढूंगा ग्लेशियर से पांच शवों को रेस्क्यू कर लिया है। हालांकि, अभी भी स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार  बंगाल के पांच पर्यटकों के साथ एक स्थानीय गाइड और चार पोर्टर खाती से सुंदरढूंगा ग्लेशियर के लिए 16 अक्टूबर को ट्रैकिंग पर निकले थे। लेकिन 20 अक्टूबर को अचानक मौसम खराब हो गया और सभी 10 लोग बर्फीले तूफान में फंस गए थे। इस दौरान चारों पोर्टर घायल हो गए थे। घायल पोर्टर जैसे-तैसे अपनी जान बचाते हुए खाती तक पहुंच गए थे। वहीं, पश्चिम बंगाल के पांचों पर्यटकों की बर्फबारी के चलते मौत हो गई थी। स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू लापता बताया जा रहा है। वहां से आए पोर्टर ने बताया कि गाइड खिलाफ सिंह के पास एक वॉकी टॉकी था, जिसकी लोकल रेंज पांच किमी की है। उसके माध्यम से उन्होंने जातोली के लोगों को 20 अक्टूबर शाम को सूचना दे दी थी। स्थानीय लोगों ने तभी प्रशासन को सूचित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *