G-KBRGW2NTQN दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी – Devbhoomi Samvad

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, स्पीपर प्रेम चंद अग्रवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अध्ांकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।
उन्होंने गोवर्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। उन्होंने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने कामनी की है कि दीपावली का पावन पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *