G-KBRGW2NTQN 24वे दिन भी जारी रहा अभियान, 1400 लोगों तक पहुंचाया भोजन – Devbhoomi Samvad

24वे दिन भी जारी रहा अभियान, 1400 लोगों तक पहुंचाया भोजन

 

हरिद्वार। कश्यप दल फाउंडेशन की ओर से 24वे दिन भी लगातार भोजन वितरण कार्यक्रम जारी रहा। कश्यप दल फाउंडेशन के महासचिव अरुण कश्यप और संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि आज हम लोगों ने 1400 लोगो तक भोजन पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि हमने आलू पूरी के पैकेट बनाकर भिजवाए जिसमें सप्त ऋषि चैकी, मोतीचूर रेलवे स्टेशन, हर की पैड़ी क्षेत्र ,ऋषि कुल तिराहा ,कश्यप समाज आश्रम, वात्सल्य वाटिका , जगजीतपुर पुलिया ,लालजी वाला, भीमगोडा राजा गार्डन ,आदि स्थानों पर भोजन के पैकेट पहुंचाएं इस दौरान कश्यप समाज आश्रम पहुंचे पूरन सिंह – सन्स खतौली के ऑनर यशपाल सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप दल फाउंडेशन धर्मनगरी में जो भोजन वितरण का कार्यक्रम इतने दिनों से संचालित किए हुए हैं उसने अपने आप में एक आदर्श स्थापित किया है।

आशा है कि समाज की अन्य संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इसी दौरान भेल के वरिष्ठ अधिकारी आजाद सिंह और कश्यप समाज आश्रम के उपाध्यक्ष राजवीर सिंह कश्यप ने संस्था के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाना इस पृथ्वी का सबसे पुण्य कार्य है। इतने लंबे समय तक इसको लगातार चलाए रखना संस्था के कार्यकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान आत्माराम कश्यप, कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक उशेंद्र कश्यप महासचिव चरण सिंह कश्यप, अध्यक्ष देवराज कश्यप, दिव्या भारती, मनीष अग्रवाल, विकास शर्मा, प्रियंका अग्रवाल,दुष्यंत शर्मा, उमेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *