G-KBRGW2NTQN आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का होगा दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा: धामी – Devbhoomi Samvad

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का होगा दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा: धामी

आंगनबाड़ी कर्मियों का मासिक मानदेय डिजिटल तरीके से अब सीधे खाते में जाएगा
देहरादून। मुख्यमं पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सरकार सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दो लाख का वाषिर्क दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्मियों का मासिक मानदेय डिजिटल तरीके से सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पच्चीस प्रतिशत पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं से भरे जाएंगे।
मुख्यमंत्री सोमवार को सनातम धर्म इंटर कालेज रेसकोर्स में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कर्मियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार जताया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय बढ़ाकर उनके ऋण को चुकाने का प्रयास किया है। विपरीत परिस्थितियों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां किस प्रकार कार्य करते हैं, यह सब बखूबी जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दोनों बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा भी आंगनबाड़ी केंद्र में ही हुई है, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मेहनत से भलीभांति अवगत हैं। राज्य के विकास के लिए नारी का सशक्त होना जरूरी है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बाद सरकार के पास आय के संसानों में भी कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मानदेय बढ़ाने में कंजूसी नहीं की। सरकार ने आजीविका से जुड़ी प्रदेश की महिलाओं को मजबूत करने के लिए 119 करोड़ रूपये का कोविड राहत पैकेज जारी किया। इसके अलावा सरकार ने आशा, उपनल समेत तमाम विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में जिन लोगों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता है, उन्हें दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रत्येक माह कुल 20 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन के लिए जो एक रुपये का भुगतान करना पड़ता था वे अब निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की ओर से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। बीते पाँच महीनों में सरकार ने 500 से ज्यादा निर्णय लिए और उन पर शासनादेश जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि 2025 तक राज्य हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अहम योगदान होता है। हर क्षेत्र में आंगनवाड़ी बहनों द्वारा सहयोग दिया जाता है। आंगनवाड़ी बहनों के हित में राज्य सरकार द्वारा हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, महेन्द्र भट्ट, भरत चौधरी, सचिव महिला एवं बाल विकास एचसी सेमवाल, मंच संचालिका डा. कंचन नेगी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *