G-KBRGW2NTQN जोशीमठ में 27 के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप – Devbhoomi Samvad

जोशीमठ में 27 के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

चमोली। जोशीमठ में 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा उमा रावत ने बताया कि जोशीमठ में 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि सभी 27 लोग रोप-वे कर्मचारी हैं। इसके बाद जोशीमठ में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि वर्फबारी के चलते औली में देश विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच कर औली का दीदार कर रहे हैं। ज्यादातर पर्यटक रोप-वे से ही औली पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब रोप-वे संचालन करना चुनौती बन गया है। संक्रमण के चलते अन्य कई पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के भी कोरोना की जद में आने की आशंका जताई जा रही है। इससे जोशीमठ में लोग कोरोना की आमद से हैरान परेशान हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *