G-KBRGW2NTQN पर्वतीय महिलाओं के संघर्ष जीवन  पर प्रकाशित  होगी  पुस्तक :राज्यपाल – Devbhoomi Samvad

पर्वतीय महिलाओं के संघर्ष जीवन  पर प्रकाशित  होगी  पुस्तक :राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरुवार को राजभवन में लेखिका श्रीमती वीनू धींगरा द्वारा महिला सशक्तीकरण पर लिखी गई पुस्तक पावर विमेन का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही राजभवन के सौजन्य से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं के संघषर्मय जीवन एवं सफलताओं पर एक पुस्तक प्रकाशित की जायेगी।
 गुरमीत सिंह ने कहा कि राजभवन में महिला सशक्तीकरण पर इस वर्ष चार सेमिनार किए जाएंगे। यह महिला सशक्तीकरण सम्मेलन राज्य की महिलाओं विशेषकर पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण, राज्य में महिलाओं की समस्याओं एवं चुनौतियों, स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, सेना व अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित होंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं ही बदलाव की शक्ति है।
पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाएं कठोर परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की भावना के साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए आर्थिक सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रही है। महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं शिल्पो के संरक्षण के साथ ही ग्रामीण आर्थिकी की मजबूती के लिए भी कार्य किया जा रहा है। यह अत्यंत सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *