G-KBRGW2NTQN कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत तैयारियों में जुटे कांग्रेसजन     – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत तैयारियों में जुटे कांग्रेसजन    

रिपोर्ट-  सत्यप्रकाश डौंडियाल
घनसाली।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कल    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष करन माहरा पहली बार चंबा, नई टिहरी पहुंच रहे है, करन माहरा कल कंडीसौड होते हुऐ वीर गबर सिंह चौक चंबा पहुंचेंगे सबसे पहले महान योद्धा वीर गबर सिंह की दिव्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे, फिर अमर शहीद श्री देव सुमन के गांव जौल जायेंगे जहा अमर शहीद सुमन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे और सुमन के परिजनों से भेटवार्ता कर रात्रि विश्राम ग्राम जौल में ही करेंगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्रचंदरमोला, मुरारीलाल खंडवाल, मुसरफ अली, दर्शनी रावत, सुमना रमोला, कुलदीप पवार, साहब सिंह सजवान, देवेन्द्र नौडियाल, शक्ति जोशी आदि ने दी है, जिलाअध्यक्ष राकेश राणा  ने कहा कि पीसीसी चीफ का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जहां ऊर्जा का संचार करेगा, वहीं भाजपा शासन में बेरोजगारी, महगाई, भ्रष्टाचार पर चोट करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *