G-KBRGW2NTQN सुबह चार से रात 10 बजे तक पहाड़ में वाहन चलाने की अनुमति – Devbhoomi Samvad

सुबह चार से रात 10 बजे तक पहाड़ में वाहन चलाने की अनुमति

देहरादून। चारधाम यात्रा को देखते हुए इस बार सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यात्रा का समय भी बढ़ा दिया गया है। शासन ने वाहन संचालन का समय सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक कर दिया है। जबकि यह पूर्व में रात आठ बजे तक ही था।
यात्रा के दौरान वाहन संचालन की अवधि बढ़ाये जाने से जहां यात्रा में कम समय लगेगा वहीं पर्वतीय क्षेत्र से वापसी के दौरान वाहन ऋषिकेश व मैदानी इलाकों में समय से पहुंच जाएंगे। शासन ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। पर्वतीय मागोर्ं पर अब वाहन प्रात: 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहन चलाये जा सकेंगे।
परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए यात्रा चैक पोस्टों का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्रियों की आने की संभावना है। चार धाम यात्रा मार्ग में हुए सुधार व विकास के फलस्वरूप चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे देखते हुए हुए शासन द्वारा चारधाम यात्रा में पर्वतीय मागोर्ं पर सुबह 4 बजे से रात्रि में 10 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। परिवहन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *