G-KBRGW2NTQN लाइलाज नहीं है सफेद दाग:डा.बिष्ट – Devbhoomi Samvad

लाइलाज नहीं है सफेद दाग:डा.बिष्ट

वि विटिलिगो (सफेद दाग) दिवस के मौके पर हिमालयन हस्पिटल जौलीग्रांट में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों सहित उनके परिजनों को इस रोग से जुड़ी भ्रांतियों के साथ उसके लक्षण व उपचार की जानकारी दी गई।
शनिवार को हिमालयन हस्पिटल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले लोगों को विटिलिगो (सफेद दाग) के विषय में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. वाईएस बिष्ट ने बताया कि समाज में विटिलिगो से जुड़े कई मिथकों के कारण प्रभावित लोगों को अक्सर सामाजिक बहिष्कार का सामना भी करना पड़ता है। विटिलिगो व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं करता है। इसे लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विटिलिगो एक प्रकार का त्वचा विकार है, जिसे सामान्यत: ल्यूकोडर्मा के नाम से जाना जाता है। इसमें शरीर की रंग बनाने वाली कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। यह संक्रामक रोग नहीं है। ड़ा समरजीत राय ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के कारण सफेद दाग की रोक-थाम के लिए काफी विकल्प मौजूद हैं। कई मरीजों में सर्जरी से त्वचा प्रत्योरोपण से सफेद दाग का इलाज संभव है। ड़ा साधना रतूड़ी ने कहा कि समाज में इस बीमारी से जुड़ी कुछ भ्रांतियां है जैसे खान-पान में सफेद चीजें जैसे दूध, दही, पनीर आदि का सेवन, यह एक कुष्ठ रोग और छूने से फैलता है, सफेद दाग का इलाज संभव नहीं है। सफेद दाग से जुड़ी ऐसे ही कई गलत धारणाएं हैं, इन्हें जागरुकता से ही दूर किया जा सकता है। डा. अर्नव, डा. शीनम, डा. ऋतु, डा.़ अनुज ने ओपीडी में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से सफेद दाग के उपचार, लक्ष्ण व इससे जुड़ी भ्रांतियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *