G-KBRGW2NTQN रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल को टिहरी का डीएम बनाया गया – Devbhoomi Samvad

रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल को टिहरी का डीएम बनाया गया

देहरादून। शासन ने बृहस्पतिवार को कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों का  स्थानांतरण कर दिया है।  आईययस ओमप्रकाश का वजन कम कर दिया गया है। वही रुद्रप्रयाग के डीएम घिल्डियाल को नई टिहरी का डीएम बनाया गया है। अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमाऊं मंडल आयुक्त बनाया गया है। शासन ने वीरवार को कई आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। ऊधमसिंह नगर के डीएम डा. नीरज खैरवाल से कुमाऊं मंडल के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है।  उनकी जगह पूर्व में नैनीताल के डीएम रहे अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमाऊं मंडल  का नया आयुक्त  बनाया गया है। वहीं टिहरी के जिलाधिकारी वी षणमुगम को हटाकर शासन में भेज दिया गया हैै। उनके स्थान पर रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल को टिहरी का डीएम बनाया गया है। पिथौरागढ़ की सीडीओ आईएएस वंदना को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस  ओम प्रकाश का वजन कम कर दिया गया है। शासन ने उनसे कई विभाग हटा लिये हैं। दीपेंद्र चौधरी को  की विभाग मिल गए हैं। आरके सुधांशु व आर मीनाक्षी सुंदरम का वजन बढ़ा  दिया गया है, अमित नेगी के विभागों में कटौती  कर दी गई है।  शैलेश बगौली को परिवहन आयुक्त की जगह आपदा प्रबंधन में सचिव, नितेझ झा को चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा की जगह सिंचाई व पेयजल, हदबंश सिंह चुघ को पंचायती राज से वन एवं पर्यावरण का दायित्व  दिया गया है।

वहीं पीसीएस अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी से एनएचएम व प्रदीप रावत से राज्य संपत्ति अधिकारी के दायित्व वापस ले लिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *