G-KBRGW2NTQN पिटकुल में कर्मचारियों का रिटायरमेंट आसान बनाने की कवायद – Devbhoomi Samvad

पिटकुल में कर्मचारियों का रिटायरमेंट आसान बनाने की कवायद

देहरादून। पिटकुल के प्रबंधन ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट बाद होने वाली परेशानी कम करने के लिए कदम उठाया है। इसके लिए प्रबंध निदेशक ने मानव संसाधन विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने सभी अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के रिटायर होने से 6 माह पहले ही इस प्रक्रिया को शुरू किया जाना है। इसमें सभी तरह के दस्तावेजों की जांच तथा उसका सत्यापन शामिल है। इसे रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को अपने पैसे तथा अन्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़े।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व ही सेवा अभिलेखो की जांच कर सभी त्रुटियों दूर कर लिया जाये। सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन एवं सेवानिवृत्तिक देयों के सम्बन में निस्तारण मानक तय किये गये है। कारपोरेशन से सेवानिवृत्त होने की अंतिम तिथि को विदायी समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को उनके खाते में जमा देय उपार्जित अवकाश के नगदीकरण की राशि का चौक हस्तगत किया जाना सुनिश्चित किया जाये। सेवानिवृत्त के 15 दिन के अन्दर उपाकालि, पिटकुल की संयुक्त जीपीएफ ट्रस्ट से सम्पर्क कर जीपीएफ का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाये। सेवानिवृत्त के 15 दिनों के अन्दर कर्मचारियों के पेंशन प्रपत्र कोषागार में जमा करवाकर पेंशन की पीपीओ निर्गत करने हेतु प्रयास किये जाये। मानव संसान विभाग को समस्त पदोन्नतियां 31 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही पदोन्नति एवं लिखित परीक्षा की तिथियों भी जारी कर दी गयी हैं।

परिचालकीय वर्ग से अवर अभियन्ता के पदों पर पदोन्नति प्रस्तावित नियमावली या पुरानी व्यवस्था के आार पर किये जाने के सम्बन में विभागीय विधिक रिटेनर से एक सप्ताह के अन्दर विधिक राय प्राप्त कर प्रस्ताव देने को कहा गया है। लेखा एवं वित्तीय कायरें को गति प्रदान करने हेतु पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में कार्यरत लेखा स्कन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पटल परिवर्तन, कार्य परिवर्तन के सम्बन में मानव संसान विभाग के अधिकारियों के साथ देर रात तक चर्चा करने के उपरान्त कसरत पूरी कर ली गयी है। महाप्रबंधक वित्त एवं निदेशक (वित्त) के साथ सोमवार को अंतिम चर्चा के उपरान्त बुधवार तक आदेश जारी किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *