G-KBRGW2NTQN जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत – Devbhoomi Samvad

जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

वाहन के छत से कूद कर चार लोगों की जान बची
जोशीमठ अस्पताल में चल रहा इलाज
चमोली। जोशीमठ ब्लाक के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में 12 लोगों के मरने की आशंका है। इस दुर्घटना में 4 लोगों ने वाहन के छत से छलांग मार कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि 4 घायलों को जोशीमठ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पल्ला जखोला जा रहा वाहन यकायक ढांग गदेरे के पास चट्टानी हिस्से पर अनियंत्रित होकर सैकड़ों मीटर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 16 लोग सवार थे। इनमें कुछ लोग वाहन की छत पर भी बैठे थे। छत पर बैठे लोगों ने कूद कर जान बचा ली किंतु वाहन के अंदर बैठे सवारियों की बचने की संभावना ना के बराबर है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल समेत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस तथा प्रशासन की टीम घटना स्थल वाले क्षेत्र में पहुंच गई है। घटना स्थल बेहद कठिन होने के कारण इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों तक पहुंचना मुश्किल बना है। हालांकि एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल तक पहुंचने के प्रयासों में जुटी है। सायं ढलने के कारण अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है।

बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 16 लोग सवार थे। इनमें छत पर सवार 4 लोगों ने छलांग मार कर जान बचाई है। फिलहाल चारों घायलों को तत्काल उर्गम घाटी के ल्यारी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जोशीमठ अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वाहन के भीतर बैठे लोगों के खाई में जा गिरने से जीवित होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि करीब 12 लोग इस दुर्घटना में जान गवां गए हैं। जिला मुख्यालय गोपेर पहुंचने वाली खबरों में बताया जा रहा है कि जोशीमठ से जखोला जा रहा वाहन (यूके 07-7453) किमाणा गांव के एक व्यक्ति का था। वाहन में पल्ला, जखोला, किमाणा तथा उछोंग्वाड़ के लोग सवार थे। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। घटना स्थल के हालात बेहद डरावने हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों की मदद से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीमें शवों को ढूंढने में जुट गई हैं।

मृतकों के नाम-:

1.दलीप सिंह (52) पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम उच्छोग्वाड़।
2.सिताब सिंह चौहान (61) पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम ग्राम उच्छोग्वाड़।
3.विक्रम सिंह रावत (43) पुत्र मंगल सिंह ग्राम कलकोट।
4.सुबोध सिंह (27) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम किमाणा।
5.कश्मीरा देवी (42) पत्नी जीत पाल सिंह  निवासी ग्राम किमाणा।
6.लक्षमण सिंह (37) पुत्र वचन सिंह निवासी ग्राम कलकोट।
7.ताजबर सिंह (46) पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम डुमक।
8.राजेरी देवी (43) पत्नी ताजबर सिंह निवासी ग्राम डुमक।
9.गजेंद्र सिंह (50) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम जखोला।
10.रणजीत सिंह  (70) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम पल्ला।
11.गब्बर सिंह (70) पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम सुभाई।
12.शिव सिंह (60) पुत्र मलक सिंह सिंह निवासी ग्राम कलकोट।

घायलों के नाम
1.अजीत यादव (30) पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश।
2.रोहित प्रजापति (22 ) पुत्र जसबीर सिंह निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश।
3.महावीर सिंह (38) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम कलकोट।

घायलों का हल्की चोटें आई है जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद ल्यारीथैणा मे चल रहा है।
शेष दो 2 लोगो के चोटें आयी हैं। पुलिस द्वारा शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *