G-KBRGW2NTQN अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पलटा, 9 घायल – Devbhoomi Samvad

अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पलटा, 9 घायल

रुड़की। कुत्ते को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पिकअप सवार 9 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार की दोपहर को सकिंदरपुर भैंसवाल से मैक्स पिकअप सवारियों को लेकर सहारनपुर की ओर जा रहे थी। इसी दौरान लोडर के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन पर नियंतण्रखो दिया। अनियंत्रित वाहन पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गया। वाहन के पलटने से उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होता देख  आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला।

बताया गया है कि  पिकअप पलटने से उसमें सवार मोहर सिंह, बेबी, बिजेंदर,रीना,सुखबीर, लेखराम, दिनेश और चालक ओपिन घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को भगवानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि कुछ यात्रियों को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। काली नदी चेक पोस्ट प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि वाहन पुलिया से टकरा कर सड़क किनारे पलट गया था। जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। जिनमें से अधिकतर की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *