G-KBRGW2NTQN मैक्स दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत तीन घायल – Devbhoomi Samvad

मैक्स दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत तीन घायल

क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे अपने गांव
कोटद्वार। विकास खंड रिखणीखाल के बसड़ा कंदलाई मोटर मार्ग पर एक मैेक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों मौत व तीन घायल हो गये। घटना सोमवार देर रात की है। घटना की जानकारी लोगों को सोमवार रात साढ़े दस के लगभग पता चली। हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गयी वहीं तीन अन्य घायल हुए है। घायलों का बेस चिकित्सालय कोटद्वार में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन में पांच लोग सवार थे। जो बरई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर गांव लौट रहे थे। अचानक बैरुखाल बैंड के पास मैक्स वाहन सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी पर रिखणीखाल थाना पुलिस व एसडीआरफ का दल घटना स्थल पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया।

बताया जा रहा है कि शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला, रात करीब 10:30 बजे पुलिस व ग्रामीणों ने 108 आपातकालीन सेवा से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है। मृतको में सत्यप्रकाश (46) पुत्र हीरा लाल निवासी ग्राम कंदलाई रिखणीखाल व रमेश चंद्र (52) पुत्र रति राम निवासी ग्राम अमडंडा पल्ला रिखणीखाल है। घायलों में राहुल (30) पुत्र लाल बहादुर, निवासी कंदलई रिखणीखाल, रोहित (24) पुत्र सतीश चंद्र निवासी कंदलई रिखणीखाल व नितिन(25) पुत्र सतीश चंद्र, निवासी कंदलई रिखणीखाल है यहां घायलों का बेस चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *