G-KBRGW2NTQN रोपवे बनने के बाद 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु यमुनोत्री के दर्शन के लिए पहुंच जाएंगे : मुख्यमंत्री – Devbhoomi Samvad

रोपवे बनने के बाद 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु यमुनोत्री के दर्शन के लिए पहुंच जाएंगे : मुख्यमंत्री

रोपवे से यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली(जानकी चट्टी) से सीधा जुड़ जाएगा
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एसआरएम इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्रा.लि. के बीच अनुबंध किया गया। ले. कमान्डर दीपक खण्डूड़ी (सेनि) निदेशक अवस्थापना एवं अविरल जैन इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस रोपवे परियोजना के पूर्ण होने के बाद यमुनोत्री धाम अपने शीतकालीन स्थल खरसाली से जुड़ जायेगा। इस रोपवे परियोजना के बनने के बाद श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने में सुगमता होगी। अभी पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को दो से तीन घण्टे का समय लग जाता है, रोपवे बन जाने के बाद मात्र 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु यमुनोत्री के दर्शन के लिए पहुंच जायेंगे एवं प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक सौन्दर्य का लाभ उठा पायेंगे। इस रोपवे परियोजना के पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खरसाली से यमुनोत्री धाम तक बनने वाला यह रोपवे यमुना के ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन धामों को एक साथ जोड़ने एवं उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं में एक और नये अध्याय का कार्य करेगा। परियोजना का क्रियान्वयन तय सीमा में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव पर्यटन सचिन कुव्रे ने कहा कि जानकीचट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) सेवानिवृत्त कर्नल अनि पुंडीर , अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *