बुधवार को अरण्य विकास भवन में वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अनुरोध पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विभागीय प्रमुख सचिव , प्रमुख वन संरक्षक, प्रबन्ध निदेशक वन विकास निगम के अतिरिक्त वन विकास के क्षेत्रीय प्रबन्धक मुख्यालय, मुख्य वित्त प्रबन्धक, प्रभागीय प्रबंधक के साथ वन विकास निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियौ के साथ बैठक की गई।
बैठक में कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने के साथ वन विकास निगम में आउटसोर्स पर जनवरी 2023 से की गई भर्तियों की जांच के साथ उत्तराखण्ड के मूल निवासियों को आवश्यकतानुसार रखने का निर्णय लिया गया। इन मामलों में एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में स्केलर संवर्ग का वेतनमान लेवल- 4 करने के लिए सहमति बनी। इस मौके पर संघ की ओर से बीएस रावत, टीएस बिष्ट, दिवाकर शाही व राजेन्द्र सेमवाल उपस्थित रहे ।