G-KBRGW2NTQN सहाराश्री के निधन पर शोक व्यक्त किया – Devbhoomi Samvad

सहाराश्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा के निधन पर राष्ट्रीय सहारा देहरादून कार्यालय के कर्तव्ययोगी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते उनके चित्र को पुष्पांजलि अर्पित की।
सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सहारा श्री के निधन पर बुधवार को देहरादून कार्यालय में कर्तव्ययोगी कार्यकर्ताओं ने अपराह्न तीन बजे शोक सभा का आयोजन कर सहाराश्री को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सहारा के कत्र्वययोगियों ने सहाराश्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *