G-KBRGW2NTQN मुख्यमंत्री ने  किया 240 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास  – Devbhoomi Samvad

मुख्यमंत्री ने  किया 240 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास 

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित ‘दीदी भुली महोत्सव’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर 240 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिनमें  57 करोड़ 38 लाख की 24 योजनाओं का शिलान्यास तथा 45 करोड़ 37 लाख की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के तिलोथ स्थित विद्युत गृह के नीवनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यो का लोकार्पण किया।
सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में  महिला शसक्तिकरण को लेकर ‘दीदी भुली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में लगे सरकारी विभागों एवं स्वंय सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्त शिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया और ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
सीएम ने कहा कि आज देश में लगभग 70 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे लगभग 8 करोड़ बहनें जुड़ी है। उत्तराखंड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज के कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की प्रदर्शनी है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला ने मुख्यमंत्री को पंचपुरा भवन प्रतिकृति और सिलक्यारा  सफल रेस्क्यू ऑपरेशन  के फोटो का कोलाज के साथ आभार पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री संजय डोभाल, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, राज्यमंत्री राजकुमार, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय,  जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, किशोर भट्ट, प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, विनीता रावत, बच्चन सिंह पंवार,  पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,हरीश डंगवाल, रमेश चौहान, सूरत राम नौटियाल, विजय पाल मखलोगा, लोकेन्द्र बिष्ट, पवन नौटियाल, राम सुंदर नौटियाल, गजेन्द्र बिष्ट, विजय संतरी, सिंह बिष्ट,  राजेन्द्र सिंह गंगाड़ी, सूरत गुसांई, जगमोहन रावत, विजय बडेानी, विजय बहादुर रावत, महावीर चौहान, डीएम अभिषेक रूहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, सीडीओ जय किशन, एसडीएम चतर सिंह, मुकेश रमोला, वृजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *