G-KBRGW2NTQN कांग्रेस के पूर्व विधायक और सैकड़ों जन प्रतिनिधियों ने थमा भाजपा का दामन – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस के पूर्व विधायक और सैकड़ों जन प्रतिनिधियों ने थमा भाजपा का दामन

देहरादून। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत के साथ ही सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आज देश का राजनैतिक माहौल भाजपामय है, जिसे ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमे विकास पुरुष मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित विभिन्न पार्टियों से करीब ढाई हजार से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और सीएम प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी ने पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, केदारनाथ के कुलदीप रावत, राजेंद्र कंडारी, देवप्रयाग पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी के साथ पुरोला, घनसाली, टिहरी, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ के हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान सभी नवांगुत सदस्यों ने पीएम मोदी, सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और पार्टी के जयकारों के बीच आतिशबाजी और ढोल बाजों के साथ जमकर जश्न मनाया। भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा, आप सभी पार्टी के मिशन में जुट जाए और पार्टी के संरक्षक होने के नाते में आप सबके सम्मान एवं भावनाओं का ख्याल रखूंगा। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा, देश के राममय और मोदीमय माहौल में पार्टी की सदस्यता लेने वालों का यह दृश्य बताने के लिए काफी है कि केंद्र में हम 400 के पार जाने वाले हैं। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी पार्टी में आने वालों का स्वागत किया।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कोटद्वार से प्रेम रावत, नरेंद्र गोसाई, डा. महावीर, ओमप्रकाश, गंभीर सिंह नेगी, सागर बडोला, सुभाष ममगाई, कमल थापा, अंकुर भंडारी, बृजमोहन शामिल रहे। राजकुमार के नेतृत्व में पुरोला से बलदेव असवाल, प्रदीप रावत, प्रताप रावत, सुरेश राणा, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र, वीरेंद्र कंडवाल, अनिल पवार, मनमोहन, जगमोहन, दशरथ पवार, भूपेंद्र रावत, मंत्री प्रसाद नौटियाल, प्रीतम सिंह पंवार राकेश कुमार हुकुम सिंह समेत 107 विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। देवप्रयाग से जयपाल पंवार, प्रताप रावत, रिंकु बिष्ट, रंजन रतूड़ी, हवलदार सिंह पोखरियाल, राम सिंह, विनोद रावत, जयवीर राणा, सोहन सिंह भंडारी, सुनील, राजेश पयाल ने भाजपा ज्वाइन की।

वही पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के पुत्र राजीव कंडारी के साथ पार्टी में शामिल होने वालों में डा. गोपाल दत्त, यशवंत गोसाई, सुरजन सिंह राणा, शैली नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, ममता देवी, विजयलक्ष्मी देवी, मनबर सिंह रावत, गणोश गोसाई, दयाल सिंह रावत, किशोर रौथान, संदीप रावत, विपिन रौथान प्रमुख रहे।

रुद्रप्रयाग से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी के साथ केशव तिवाड़ी, शैलेंद्र कोटवाल, महेश चंद्र, सुनील शुक्ला, विशाल रावत, लोकेश शुक्ला, आशुतोष, टिहरी से निर्मल उनियाल, मुकेश राणा, सूरज रतूड़ी, प्रशांत जोशी, प्रकाश चंद, संदीप डंगवाल, धनपाल नेगी, उत्तम सिंह, गोविंद लाल, भगत राम, विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र नेगी, दरबान सिंह बिष्ट, विजय राणा समेत बड़ी संख्या पार्टी में शामिल होने वालों की रही। कार्यक्रम का संचालन आदित्य कोठारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *