पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत

रुद्रप्रयाग। जंगल में घास लेने गई एक महिला की चटटान से पत्थर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीना देवी ;35द्ध पत्नी नंदन सिंह निवासी घेंघडखाल घर से कुछ दूर जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान घास काटते समय चटटान से पत्थर गिर गयेए जिसकी चपेट में महिला आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधानपति रमेश पंवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *