G-KBRGW2NTQN कांग्रेस की वर्चुअल रैली फ्लॉप शो: भाजपा – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस की वर्चुअल रैली फ्लॉप शो: भाजपा

देहरादून भाजपा ने कांग्रेस की वर्चुअल रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा की नकल तो की पर न उसके पास कार्यकर्ता हैं और न जनता कांग्रेस की कोई बात सुनने को तैयार है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस की वर्चुअल रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह फ्लॉप शो था। कांग्रेस ने भाजपा की वर्चुअल रैलियों की नकल तो की पर कार्यकर्ताओं के भारी अभाव व जनता की उदासीनता के कारण यह प्रयास फ्लॉप रहा। अगर कांग्रेस इस बात से सहमत नहीं है तो वह इसका अधिकारिक डाटा सार्वजनिक करे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अगले चुनाव में प्रदेश में सत्ता में आने का जो दावा कर रहे हैं वह मुंगेरी लाल के सपने से अधिक नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत के नेतृत्व में भाजपा मजबूती से काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पहले अपने बिखरे हुए घर और विधायक संख्या की दृष्टि से वर्तमान स्थिति को ही बचा ले तो यही बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को प्रदेश में हो रहे विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे तो यह उसकी नजर का दोष है। पर जनता जनार्दन सब देख रही है और भाजपा के साथ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *