272 तकनीशियनों की भर्ती को अधियाचन भेजा

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग में 272 तकनीशियनों के पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। प्रदेश शासन ने द्वारा टैक्नीशियन संवर्ग में लैब ओटीसी, एसएसडी, डेन्टल, फिजियोथेरेपिस्ट, अक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, रेडियोथेरेपी टैक्नीशियन, ऑडियोमेट्री टैक्नीशियन, रिफेक्शनिस्ट की सेवा नियमावली प्रख्यापित कर दी है। निदेशक, चिकित्सा शिक्षा ने इस संवर्ग में सृजित कुल 309 पदों के सापेक्ष 272 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियमित नियुक्ति किये जाने के लिए अधियाचन प्रपत्र तैयार कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को प्रेषित कर दिया है। इन पदों पर शीघ्र ही बोर्ड के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *