G-KBRGW2NTQN स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में गिरी, दो की मौत – Devbhoomi Samvad

स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में गिरी, दो की मौत

रुद्रप्रयाग। बुधवार को रुद्रप्रयाग,.गौरीकुंड हाईवे पर एक स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वही वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है। उसकी खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक स्कार्पियो वाहन रुद्रप्रयाग से नारी.खतेणा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन गौरीकुंड मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन को इसकी सुचना दी और स्वयं राहत कार्य में जुट गए। वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में मीनाक्षी सजवाण और अलका असवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अर्जुन सिंह घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में वाहन का चालक  राकेश सिंह का पता नहीं चल पाया है। बचाव दल उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी देने के बावजूद बचाव दल समय पर नहीं पहुंची जिससे बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने टीम के खिलाफ नारेबाजी कर दीी। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि घटना घटित होने के दो घंटे बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उनका कहना था कि अगर समय पर रेस्क्यू अभियान चलाया जाता तो वाहन सवारों की जान बचाई जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *