23 कोरोना पजिटीव मरीज मिले

रुद्रपुर।  सिडकुल स्थित मैगी बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले फैक्ट्री से भी 23 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
 जानकारी के अनुसार सबसे पहले नेस्ले फैक्ट्री में रैपिड टेस्ट में 13 अगस्त को  5 श्रमिक कोरोना पजिटीव मिले थे, जिसके बाद 14 अगस्त को हुई टै¨स्टग में 17 श्रमिक और कोरोना पजिटीव निकले। जिसके बाद आज हुई सैंपलिंग में 1 और श्रमिक में कोरोना पजिटिव की पुष्टि हुई है। अब तक हुई सैंपलिंग में कुल 23 कोरोना पजिटिव मरीज सामने आ गए है, जबकि फैक्ट्री प्रबांन द्वारा अभी और सैंपलिंग कराई जाएगी। जिसके चलते संभावना व्यक्त की जा रही है यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *