आज देहरादून पहुंचेगा शहीद जवान का शव

देहरादून। 11वीं गढ़वाल राइफल्स के शहीद जवान राजेन्द्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज बुधवार को देहरादून पहुंचेगा। आठ जनवरी को अनंतनाग में बर्फ में फिसलने से लापता हुए जवान का शव चार दिन पहले गुलमर्ग में मिला था। शहीद जवान के परिजनों को मंगलवार सेना की तरफ से सूचना मिली कि जवान का पार्थिव शरीर श्रीनगर से कल सुबह हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जायेगा। इसके बाद शव को अंबीवाला-सैनिक कालोनी स्थित शहीद के घर अंतिम दर्शन के लिए लाया जायेगा। शहीद जवान का शव काफी पुराना हो गया है। इसलिए कैमिकल ट्रीटमेंट के बाद ही शव को लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *