आईपीएल प्लेयर स्वास्तिक चिकारा के धुआंधार शतक की बदौलत एचसीए पायनियर क्लब ने 12 वें साहिबजादा जोरावर सिंह एंड साहिबजादा फतेह सिंह टी 20  Cricket Tournament में शानदार जीत दर्ज की

नई दिल्ली (डी. एन. धूलिया)l पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीए पायनियर क्लब ने 20 ओवर में 237/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेन ऑफ द मैच रहे स्वास्तिक चिकारा ने तूफानी अंदाज में 57 गेंदों पर 128 रन ठोक दिए, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अक्षय दुबे ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गेंदबाजी में अजय यादव ने 4 विकेट लेकर विरोधी टीम को दबाव में रखा, जबकि विकास दीक्षित ने 2/22 का योगदान दिया। जवाब में राजिंदर नगर कोल्ट्स की टीम 20 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 19 रनों से हार गई। पराजित टीम की ओर से रूसल (49), रमन राणा (39) और वंश मेहरा (39) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, जबकि सचिन पुंडीर ने 2/21 की अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके ये मुकाबला एस जी टी वी खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। स्वास्तिक चिकारा को लगातार दूसरे मैच में मेन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि रमन राणा को फाइटर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आदित्य कुमार के नाबाद अर्धशतक की बदौलत एस जी टी बी खालसा कॉलेज की  शानदार जीत

एस जी टी बी खालसा कॉलेज में आयोजित 12 वें साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट –2026 के लीग मुकाबले में एस जी टी बी खालसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस आर के टेक्नोलॉजी इलेवन  को आठ विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRK टेक्नोलॉजी इलेवन  ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव गौर ने 58 गेंदों पर नाबाद 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्रतीक रमन (14 गेंदों पर 24 रन) और गगन वत्स (23 रन) का अच्छा सहयोग मिला। खालसा की ओर से रेवान्त राकयान (1/28) सबसे किफायती गेंदबाज रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए एस जी टी बी खालसा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 185 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आदित्य कुमार ने 51 गेंदों पर नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि संस्कार ने 36 गेंदों पर 56 रन बनाकर जीत की मजबूत नींव रखी। अंत में रेवान्त राकयान की तेजतर्रार पारी ने टीम को आसान जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच: आदित्य कुमार (नाबाद 75 रन)l

सार्थक पाल के तूफानी अर्धशतक से पी जी डी ए वी कॉलेज की शानदार जीतपी

जी डी ए वी कॉलेज ने इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए रामजस कॉलेज को 85 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला पोलो ग्राउंड, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पी जी डी ए वी कॉलेज ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक पाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 गेंदों में 80 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। करण जांगरा ने 38 रन बनाकर नाबाद योगदान दिया, जबकि यश डबास ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 विकेट मात्र 11 रन देकर हासिल किए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामजस कॉलेज की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अर्पित सिंह ने 32 रन बनाए, जबकि अरविंद सुहाग ने 3 विकेट लेकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस शानदार जीत के साथ पी जी डी ए वी कॉलेज ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed