11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स क्लब की सोनेट क्रिकेट क्लब पर शानदार जीत
दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच इननेश सूदन की 184 रन की शानदार पारी (113 गेंद, 21 चौक, 9 छक्के) की मदद से और अबीर सूदन की 52 रन पारी से नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब में राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में सोनेट क्रिकेट क्लब को 60 रन से हरा दियाl नोएडा वंडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवर में 323 रन बनाकर सारे विकेट गंवा दिएl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए रोहित ने 54 रन देकर तीन शौर्य सिंह ने 63 रन देकर तीन और आदित्य भंडारी ने 58 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम 39.1 ओवर में 263 नहीं बना सकी उसके लिए रोहित शर्मा ने 82 रन की पारी और आदित्य भंडारी ने 28 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स क्लब के लिए बॉबी यादव ने 51 रन देकर 2 विकेट जबकि दक्ष चंदेल ने 40 रन देकर 2 विकेट लिएl