राहुल आर्य के शानदार शतक से सुपर सिक्सर क्लब की धमाकेदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l पहले इलाही मेमोरियल ओल्ड दिल्ली ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर सिक्सर क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली चैलेंजर को 144 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला सेंट स्टीफन ग्राउंड, मोरी गेट पर खेला गया।
सुपर सिक्सर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 239/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राहुल आर्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 108 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा फरमान ने 65 रन, सोहिल यासीन ने 33 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली चैलेंजर की टीम 14.5 ओवर में मात्र 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वाजिद अली ने 20 रनों की पारी खेली। सुपर सिक्सर क्लब की ओर से अब्दुल रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट 25 रन देकर झटके, जबकि सलमान किंग ने 2 विकेट 1 रन देकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
राहुल आर्य को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह अवॉर्ड टूर्नामेंट सचिव द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर डीडीसीए के लीगल एडवाइजर श्री सौरभ चड्ढा भी मौजूद रहे, जिनका सम्मान ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया।