11वां राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल : रोहतक रोड जिमखाना की टेलीफंकन क्रिकेट क्लब पर 7 विकेट से आसान जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच श्रेष्ठ यादव की 127 रन (57 गेंद, 16 चौके, आठ छक्के) की शानदार शतकीय पारी और ध्रुव कौशिक के चार विकेट की मदद से रोहतक रोड जिमखाना ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब पर 7 विकेट से जीत दर्ज कीl टेलिफंकन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 240 रन बनाएl उसके लिए सौरभ देशवाल ने 45 रन, नमित ने 39 रन व भारत सिंधवानी ने 33 रन की पारियां खेलीl रोहतक रोड जिमखाना के लिए ध्रुव कौशिक ने 48 रन देकर चार विकेट जबकि दीपांशु गुलिया ने 32 रन देकर दो विकेट हासिल कियेl जवाब में रोहतक रोड जिमखाना ने 25.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 244 रन बनाकर जीत हासिल कर लीl तेलीफंकन क्लब के लिए आयुष कुमार ने 39 रन देकर दो विकेट लिएl