41वां ऑल इंडिया लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 22 अप्रैल से
नई दिल्ली (संवाददाता)। 41वां ऑल इंडिया लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 अप्रैल से सेंट स्टीफन ग्राउंड, मोरी गेट पर किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर की 24 टीमों को प्रवेश दिया गया है।
यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा, जिसमें 4 टीमों को बाई दी गई है। सभी मुकाबले 40-40 ओवर के होंगे और इसमें क्षेत्र की शीर्ष टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के सचिव मोहिंदर छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार खिलाड़ियों और टीमों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
प्रतिभाग करने वाली प्रमुख टीमों में माउंट क्रिकेटर क्लब, सोनेट क्लब, यंग फ्रेंड्स क्लब, दिल्ली ब्लूज क्लब, एचसीए पायनियर क्लब, बाल भवन क्रिकेट अकैडमी, भवानी यूथ क्लब, दिल्ली क्रिकेट हब, फ्रेंड्स क्रिकेट इलेवन, विजय दहिया, तिलक नगर कोट्स, रवि ब्रदर्स क्लब, रजनीगंधा क्रिकेट क्लब, एसबी यूथ क्लब, एसेक्स फार्म क्रिकेट क्लब, लाला रामचरण क्रिकेट क्लब, एमएस स्पोर्ट्स क्लब, आर.पी. सिंह क्रिकेट अकैडमी, स्पोर्टिंग क्लब, टेलीफेंकन क्लब, टीएनएम क्रिकेट अकैडमी, आर्य शिवम क्रिकेट अकैडमी, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और सहगल क्रिकेट क्लब शामिल हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 22 अप्रैल को लाला रामचरण क्रिकेट क्लब और एमएस स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 22 मई 2026 को इसी मैदान पर आयोजित होगा।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट एक महीने तक रोमांचक मुकाबलों का शानदार मंच साबित होगा।