नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच यश डबास की शानदार 153 रन की शतकीय पारी से टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को आसानी से 8 विकेट से पराजित कर दिया यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 60 विकेट खोकर 218 रन बनाएl उसके लिए करण यादव ने 100 रन की शतकीय पारी जब कि अरविंद ने 52 रन की शानदार पारी खेलीl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए परीक्षित शेरावत में छह रन देकर 2 विकेट और शिवम शर्मा ने 41 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए यश डबास के शतक के अलावा आयुष कुमार ने 39 रन व परीक्षित शेरावत ने 24 रन का योगदान दियाl यंग फ्रेंड्स क्लब के लिए रुद्राक्ष बैसला ने 35 रन देकर एक विकेट लियाl