कुणाल सिंह के नाबाद अर्धशतक से विजय यादव अकैडमी की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में विजय यादव क्रिकेट अकैडमी, फरीदाबाद ने पेलिकन क्लब को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पेलिकन क्लब की टीम 32 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से एन.एस. बिष्ट ने 26 रन बनाए। विजय यादव अकैडमी की ओर से अविनाश कुमार (3/19), सैंडी (3/50) और आयुष (2/17) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
जवाब में विजय यादव क्रिकेट अकैडमी ने लक्ष्य को महज 15 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कुणाल सिंह ने 37 गेंदों पर नाबाद 72 रन (8 चौके, 5 छक्के) की शानदार पारी खेली, जबकि वीर आधान ने 24 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। कुणाल सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।