11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : सोनेट क्रिकेट क्लब की पायनियर क्रिकेट क्लब पर 152 रन की बड़ी जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच आर्यन दहिया के पांच विकेट और श्रेयांश माही के 78 रन व आदित्य भंडारी की 74 रन की पारी से सोनेट क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में पायनियर क्रिकेट क्लब पर 152 रन से बड़ी की तर्ज कीl सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में 309 रन बनाकर सिमट गईl उसके लिए श्रेयांश ने 78 रन, आदित्य भंडारी ने 74 रन व रोनित ने 29 रन की पारी खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए मयंक ने 32 रन देकर तीन विकेट, लव बधवार में 66 रन देकर  3 विकेट और आयुष लकड़ा ने 36 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम 26.3 ओवर में 157 रन बनाकर सिमट गईl उसके लिए चेतन सुथार ने 58 रन व  कपिल ने 31 रन बनाएl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए आर्यन दहिया ने 48 रन देकर 5 विकेट, विनायक ने 19 रन देकर दो विकेट और सागर राणा ने 19 दान देकर दो विकेट झटकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *