सक्षम पांडिया के शतक से विजय यादव क्रिकेट अकैडमी ने साहिल रस्तोगी मेमोरियल क्रिकेट में शानदार जीत दर्ज की

सक्षम पांडिया के शानदार शतक की बदौलत विजय यादव क्रिकेट अकैडमी ने पांचवें साहिल रस्तोगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।
वंडर क्रिकेट ग्राउंड, नोएडा में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में विजय यादव क्रिकेट अकैडमी, फरीदाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवर में 324/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सक्षम पांडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा गुरतेज सिंह ने 89 रन, श्रेयस ने 37 रन और परविंदर भडाना ने 36 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एम एस स्पोर्ट्स की टीम ने शानदार मुकाबला किया, लेकिन 39 ओवर में 320 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 5 विकेट से मैच गंवा बैठी। टीम की ओर से अभिषेक चहल ने 57 गेंदों पर 105 रन (8 चौके, 9 छक्के) की तूफानी पारी खेली, जबकि जसराज सिंह अरोड़ा ने 74 रन और हरमन ने 68 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
विजय यादव क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी में अखिल भाटी ने 52 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि भाव्या तिवारी ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके।
सक्षम पांडिया को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। यह पुरस्कार डीडीसीए लीग क्रिकेट कमेटी के सदस्य एवं कोच फूलचंद द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *