11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने तिलक नगर कोल्ट्स को हराया

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच भारत सिंधवानी की शानदार सेंचुरी 101 रन और यश डबास के 88 रन की पारी से टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने  11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ट्स को 104 रन से पराजित कर दियाl टेलीफन्कन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 326 रन बनाएl उसके लिए भारत सिंधवानी ने 101 रन की पारी में 9 चौके और पांच छक्के जड़े जबकि यश डबास ने 88 रन की पारी में 39 गेंदों का सामना किया और 15 चौक के व तीन छक्के जड़ेl तिलक नगर कोल्ट्स के लिए राजेश्वरी त्रिपाठी ने 23 रन देकर 5 विकेट, ह्रदय सनसनवाल ने 42 रन देकर 2 विकेट और ईशान कक्कड़ 85 रन लेकर 2 विकेट लिएl जवाब में तिलक नगर कोल्ट्स टीम 35.2 ओवर में 222 रन बनाकर सिमट गईl उसके लिए साहिल कथूरिया ने 58 रन की पारी व अर्जुन शर्मा ने 33 रन की पारी खेलीl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए नमित ने 45 रन देकर तीन विकेट, तुषार मुद्गल ने 31 रन देकर 2 विकेट और राहुल राय ने 46 रन देकर दो विकेट झटकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *