11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब की मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब पर एक विकेट की रोमांचक जीत 

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच स्पर्श के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ( 54 रन व 32 रन देकर  दो विकेट) और हर्ष चावड़ा के 64 रन की पारी व गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब को रोमांचक मुकाबले में एक रन से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाएl उसके लिए हर्ष ने 64 रन, स्पर्श ने 54 रन व  सैफ खान ने 33 रन बनाएl मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के लिए अनीश चतुर्वेदी ने 43 रन देकर 3 विकेट जबकि शुभम ने 17 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम 37.2 ओवर में 250 बनाकर एक रन से मुकाबला हार गईl उसके लिए अनीश चतुर्वेदी ने 70 रन की पारी, अरविंद वर्मा ने 41 रन की पारी व अंशिका पांडे ने 36 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के लिए स्पर्श में 32 रन देकर 2 विकेट, तरुण बिष्ट ने 43 रन देकर 2 विकेट, विवेक धामी ने 47 रन दिकर दो विकेट और हर्षित शेट्टी ने 46 दिकर 2 विवेक झटकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed