11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की रवि ब्रदर्स पर 6 विकेट से जीत 

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच मयंक डागर की शानदार गेंदबाजी (30 रन देकर चार विकेट) और भारत सिंधवानी के 53 रन (24 गेंद) की पारी से टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में रवि ब्रदर एस क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दियाl रवि ब्रदर्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.3 ओवर में मैच 120 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए प्रथम जोत में 30 रन व इशित कटारिया ने 21 रन की पारी खेलीl टेलिफंकन क्रिकेट क्लब के लिए मयंक डागर ने चार विकेट, आयुष कुमार ने 6 देकर 2 विकेट और राहुल राय ने 6 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में टेलीफोन क्रिकेट क्लब की टीम ने सिर्फ 13.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए भारत सिंधवानी ने 53 रन व सुबोध ने 34 रन की पारी खेलीl रवि ब्रदर्स के लिए ओम मिश्रा ने 27 रन देकर दो विकेट और पावेल ने 33 रन देकर दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed