गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल टूर्नामेंट : सोनेट क्रिकेट क्लब की दिल्ली क्रिकेट क्लब पर 141 रन से शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l सोनेट क्रिकेट क्लब में 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 मैं दिल्ली क्रिकेट क्लब पर 141 रन से शानदार जी दर्ज कीl सोनेट क्रिकेट क्लब के कप्तान सनत सांगवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सोनेट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर मैं 6 विकेट खोकर 388 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए आर्यन दलाल 108 (64), शिवम किशोर 63 (55), श्रेयांस माहे 46 (35) और कप्तान सनत सांगवान 40 (22) की धुआंधार बल्लेबाजी की l दिल्ली क्रिकेट क्लब की तरफ से आर्यन राणा 51 रन देकर दो विकेट लिएl

जवाब में दिल्ली क्रिकेट कलब के बल्लेबाजों ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विमन्यु कुमार 84 (68), सतीश सिंह 29 (26) और शौर्य प्रताप 25 (13) की परियों से 35.3 ओवर्स मे 10 विकेट खोकर केवल 247 रन ही बना पायी और 141 रन से मैच गंवा दियाl सोनेट क्रिकेट क्लब के लिए आर्यन दलाल ने 22 रन देकर 2 विकेट, नमन तिवारी 35 रन देकर 2 विकेट और आर्यन दहिया ने 42 रन देकर 2 विकेट लिएl