मेड में हाईस्कूल का राजकीय इंटर कॉलेज में उच्चीकरण, विधायक शक्ति लाल शाह का किया भव्य स्वागत
इंटर कॉलेज के लिए शीघ्र होगी शिक्षकों की नियुक्ति और बिल्डिंग की स्वीकृत दी जायेगी। विधायक
सत्यप्रकाश ढौंडियाल
बूढ़ाकेदार / टिहरी गढ़वाल।
आज बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेड गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में होने पर समस्त ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल रहा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक को चांदी का मुकुट पहनाकर, फूलमालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी बावन सिंह बिष्ट ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष मेड क्षेत्र में विधायक द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी और विधायक का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि 2017 से अब तक क्षेत्र में विद्युत, सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण, मोबाइल टावर सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं और आज इंटर कॉलेज की सौगात मिलने से क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
इस दौरान आनंद बिष्ट, जयेंद्र सेमवाल, मकान देवी, मालचंद, गंगा सिंह, गिरीश नौटियाल, भूपेंद्र नेगी, इंद्र मोहन नगवान, धीरेंद्र नौटियाल, रामकुर कठैत, उत्तम चंद, धनपाल बिष्ट, विजेंद्र सिंह, विशन चंद पंवार सहित शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।संचालन भागीरथ राम, राजपान विष्ट ने किया।