G-KBRGW2NTQN भ्रष्टाचार में डूबी है प्रदेश की सरकार:आप – Devbhoomi Samvad

भ्रष्टाचार में डूबी है प्रदेश की सरकार:आप

गोपेर। आम आदमी पार्टी के बदरीनाथ विधान सभा प्रभारी अनूप सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की है।
आप पार्टी के विधान सभा प्रभारी अनूप सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक पूरण फत्र्याल ने मुख्यमंत्री के विभाग के अंदर करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। उन्होने कहा कि भाजपा का चरित्र दोहरे पन को उजागर करता है। उन्होने कहा कि आम आदमी महंगाई से त्रस्त बना हुआ है। लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते गरीब परिवार के लोगों का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। बेरोजगार रोजगार ने मिलने से सड़कों पर भटक रहे हैं लेकिन सरकार को लोगों के सवालों से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, अनुराग पोखरियाल, सत्येंद्र मुनियाल, विनोद नेगी, केशव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *