G-KBRGW2NTQN यूकेडी की महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बनी किरण कश्यप – Devbhoomi Samvad

यूकेडी की महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बनी किरण कश्यप

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर ईकाई देहरादून लगातार नगर निगम क्षेत्र के वार्डो में सघन सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को दल से जोड़ रहा है और लगातार जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जा रहा है। शनिवार को महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने संगठन का विस्तार करते हुये महानगर महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष पद पर किरण रावत कश्यप तथा महानगर विधि प्रकोष्ठ पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट पंकज रतूड़ी को मनोनीत किया है। महानगर ईकाई के विधि प्रकोष्ठ द्वारा जनता को हर रविबार को पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक मुफ्त कानूनी सलाह आमजन को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *