मन्दाकिनी में डूबा 22 वर्षीय युवक

रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी नदी में नहाने गए एक युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद से वह लापता चल रहा है। पुलिस, आपदा प्रबंधन और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के पूर्वी चाका गांव निवासी 22 वर्षीय युवक हरीश लाल पुत्र गजपाल लाल मंगलवार सुबह इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के समीप मंदाकिनी नदी में नहाने गया था। इस दौरान अचानक से उसका पैर फिसला गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। आस-पास के लोगों ने जब युवक को बहते हुए देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की ढूंढखोज की, लेकिन देर रात तक भी युवक को कोई अता पता नहीं चल पाया। अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी रविन्द्र कौशल ने बताया कि युवक की ढूंढखोज की जा रही है। गोताखोरों की टीम को बुलाकर मंदाकिनी नदी में सर्च अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *