G-KBRGW2NTQN देवस्थानम बोर्ड में अब तीन नहीं पांच पुरोहित होंगे सदस्य – Devbhoomi Samvad

देवस्थानम बोर्ड में अब तीन नहीं पांच पुरोहित होंगे सदस्य

 

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के ढ़ांचे में बदलाव किया जाएगा। अब बोर्ड में तीन के बजाय पांच पुरोहितों को सदस्य बनाया जाएगा। यह बात पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कही है। बोर्ड के संशोधन विधेयक में इस पर मुहर लग गयी है। इसके साथ ही बोर्ड में पुरोहितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पुरोहित समुदाय की प्रमुख मांग पूरी हो गयी है।
महाराज ने कहा है कि पुजारियों या वंशागत पुजारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बद्री-केदार, यमुनोत्री-गंगोत्री बोर्ड में तीन के बजाय अब पांच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को शामिल किया जायेगा। महाराज ने बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड संशोधन विधेयक के द्वारा अब उक्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड में भारत सरकार के किसी मंत्रालय से दो विशेष आमंत्रित व्यक्ति जो कि संयुक्त सचिव स्तर के होंगे, को भी नामित किये जाने का प्रावधान किया गया है। बोर्ड गठन के बाद तीर्थ पुरोहितों की एक प्रमुख मांग यह भी थी कि बोर्ड में पुरोहितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *