G-KBRGW2NTQN भाजपा राज में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित : प्रीतम सिंह – Devbhoomi Samvad

भाजपा राज में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित : प्रीतम सिंह

 

-हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ की घटनायें मानवता पर कलंक
-कैडिल मार्च निकालकर जताया विरोध
देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर एवं आजमगढ़ में घटी बलात्कार की घटनाओं की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कारवाई की मांग की है। इसको लेकर आज कांग्रेस ने कैडिल मार्च भी निकाला।
प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कार्यालय से गांधी पार्क तक कैडिल मार्च निकालते हुए घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय हैं। जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है परन्तु भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
कैडिल मार्च में विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आय्रेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शाह, ताहिर अली, शूरवीर सजवाण, राजकुमार, गोदावरी थापली, अजय सिंह, गरिमा माहरा दसौनी, लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, डा. प्रदीप जोशी, शांति रावत, सीताराम नौटियाल, मंजुला तोमर, कमरखान ताबी, अभिषेक सिंह, कमलेश रमन, राजेश चमोली, डा. प्रतिमा सिंह, अजय नेगी, भरत शर्मा, दीप बोहरा, संदीप चमोली, डॉ विजेन्द्र पाल, मोहित नेगी, मंजू त्रिपाठी, अजय नेगी, देवेन्द्र सती, सुनित सिंह राठौर, नागेश रतूड़ी, अनूप कपूर, अजय रावत, महेश जोशी, संदीप कुमार, सुधीर सुनेहरा, सावित्री थापा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *