G-KBRGW2NTQN नरेश बंसल भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित – Devbhoomi Samvad

नरेश बंसल भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने नरेश बंसल को उत्तराखंड से राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया है। पार्टी ने सोमवार देर रात उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। उत्तराखंड की एक सीट से नरेश बंसल को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ अब तक की सभी कयासबाजी पर विराम लग गया। उत्तराखंड की यह राज्यसभा सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर का कार्यकाल पूरा होने से खाली हो रही है। नरेश बंसल इस वक्त प्रदेश में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष हैं और कैबिनेट दर्जा प्राप्त हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले नरेश बंसल पहले बैंक कर्मी रहे हैं और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश महामंत्री के अलावा कई अहम जिम्मेदारियों निभा चुके हैं। वह प्रदेश भाजपा की मौजूदा कोर कमेटी के सदस्य भी है। 2019 में लोकसभा चुनाव के वक्त तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने में व्यस्त होने के कारण नरेश बंसल को प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कमान दी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के समय वह एक विवाद में भी फंसे थे। जिससे भाजपा की बहुत किरकिरी हुई थी।
राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों से हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *