G-KBRGW2NTQN एकता से ही राष्ट्र की मजबूती : मुख्यमंत्री – Devbhoomi Samvad

एकता से ही राष्ट्र की मजबूती : मुख्यमंत्री

देहरादून। किसी देश की मजबूती के लिए जरूरी है कि समाज भी मजबूत हो। समाज का समान रूप से विकास हो तभी वह समाज मजबूत हो सकता है। ऐसा समाज राष्ट्र की तरक्की में योगदान कर सकता है। यह बात शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के साथ उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशेष कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
रैतिक परेड के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के लिए लम्बा संघर्ष किया। तमाम यातनाएं झेली। आजादी के बाद जब देश की एकता पर बुरे बादल मंडरा रहे सरदार पटेल ने मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए तमाम रियासतों को देश की मुख्यधारा में सम्मिलित किया। रावत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एकजुट होकर के महामारी के खिलाफ लडाई लडी उससे दुनिया में हमारा देश मिसाल बनकर खड़ा हुआ है। देश काफी हद तक इस बीमारी पर नियंतण्रपाने में सफल हुआ है।
पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने समस्त पुलिस परिवार की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 550 से अधिक रियासतों को अपने कुशल नेतृत्व, इच्छा शक्ति एवं दूरदृष्टि के जरिए भारत में विलय कर देश की अखण्डता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को भी आज सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के नाम से जाना जाता है।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में माला राज्यलक्ष्मी शाह सांसद टिहरी, प्रेमचन्द अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष, विधायकगण हरबंस कपूर, खजान दास, गणोश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, राधा रतूडी अपर मुख्य सचिव, अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था समेत समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *