G-KBRGW2NTQN भारत नेपाल पर सीमा तस्करी का धंधा जोरों पर – Devbhoomi Samvad

भारत नेपाल पर सीमा तस्करी का धंधा जोरों पर

झूलाघाट। भारत नेपाल सीमा सील है, परंतु तस्करी का धंधा जोरों पर है। नेपाल से तस्करी कर भारत को भेजे जाने से पूर्व नेपाल पुलिस ने तीन किलो सात सौ ग्राम चरस पकड़ी है। तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।
नेपाल के बैतड़ी जिले के डीएसपी नारायण प्रसाद अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बजांग जिले से बैतड़ी को लाई जा रही तीन किलो सात सौ ग्राम चरस पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि बीती सायं बजांग जिले के बित्थड़ से बैतड़ी के खोड़प्या को आ रही जीप की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जीप में साढ़े तीन किलो से अधिक चरस बरामद हुई। चरस तस्कर मौका पाकर जंगल की तरफ फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नेपाल बंजाग जिले से लाई जा ही चरस तस्करी कर भारत भेजी जानी थी। नेपाल से भारत भेजी जाने वाली चरस के मुहमांगे दाम मिलते हैं। अतीत से ही नेपाल से चरस भारत के लिए तस्करी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *