G-KBRGW2NTQN कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती – Devbhoomi Samvad

कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी जैसलमेर के लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। पाकिस्तान से सटे इस भारतीय सेना के पोस्ट पर पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित किया और कहा कि आज सेना के वीर जवानों की बदौलत ही भारत आतंकियों और उनके आकाओं को घर में घुसकरर मारता है। लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत आतंकियों को आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है। आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है। भारत का ये रुतबाए ये कद आपकी शक्ति और आपके पराक्रम के ही कारण है। आपने देश को सुरक्षित किया हुआ है इसीलिए आज भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है।
उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है। दुनिया का इतिहास हमें ये बताता है कि केवल वही राष्ट्र सुरक्षित रहे हैंए वही राष्ट्र आगे बढ़े हैं जिनके भीतर आक्रांताओं का मुकाबला करने की क्षमता थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं। विस्तारवादए एक तरह से मानसिक विकृति है और अठ्ठारहवीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है। इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है। हाल ही में हमारी सेनाओं ने निर्णय लिया है कि वो 100 से ज्यादा हथियारों और साजो.सामान को विदेश से नहीं मंगवाएगी। आज भारत की रणनीति साफ हैए स्पष्ट है। आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आज़माने की कोशिश होती है तो, जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलता है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान मेंए मेरी दीवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है। आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशिया देखता हूं, तो मुझे भी दोगुनी खुशी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *